‘पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी’ की अध्यक्षा प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया नए कल्याण केंद्र का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी’ की अध्यक्षा प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया नए कल्याण केंद्र का उद्घाटन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी (पीएफडब्ल्यूएस) दिल्ली पुलिस कर्मियों के परिवारों के कल्याण के लिए कार्य करती है। परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने और उन्हें सेवाएं प्रदान करने के लिए पीएफडब्ल्यूएस के शहर भर में 10 कल्याण केंद्र हैं। पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी की अध्यक्षा प्रतिमा श्रीवास्तव ने पुलिस कॉलोनी ज्योति नगर, उत्तर-पूर्व जिला में एक नए कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस आयोजन की मुख्य अतिथि प्रतिभा श्रीवास्तव, अध्यक्षा पीएफडब्ल्यूएस ने अपने संबोधन में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग, मनोरंजक गतिविधियाँ, मेडिकल और समर कैंप, कुकरी क्लासेस इत्यादि पर जोर दिया, कल्याण केंद्र के माध्यम से पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों को मदद की। इस अवसर पर दिल्ली में पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी समारोह में विशिष्ट अतिथि नाहिद सुल्ताना और स्मिता कौमुदी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पत्नियां, जेटीसीपी पूर्वी रेंज, डीसीपी कल्याण, डीसीपी और एडिशन डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, टीम लीडर्स और परिवार) उपस्थित थे। पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्षा ने औपचारिक रूप से कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया, जिसके बाद एक पारंपरिक दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद पुलिस कॉलोनी ज्योति नगर के निवासियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्षा ने जून से अगस्त, 2020 तक के महीनों से संबंधित त्रैमासिक पीएफडब्लयूएस न्यूजलैटर के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया। इसके बाद खाना खजाना और समर कैंप के पुरस्कार वितरण किए। पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्षा ने निशि सिंह को म्यूजिकल स्टार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox