प्राईवेट अस्पतालों को करना होगा दिल्ली के कोरोना मरीजों का ईलाज-केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्राईवेट अस्पतालों को करना होगा दिल्ली के कोरोना मरीजों का ईलाज-केजरीवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के प्राईवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के ईलाज को लेकर आ रही अस्पतालों की मनमानी की खबरों पर दिल्ली सरकार ने संज्ञान लेते हुए अब प्राईवेट अस्पतालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्राईवेट अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्राईवेट अस्पतालों को दिल्ली के कोरोना मरीजो का ईलाज करना ही होगा और जो अस्पताल इसमे ना नुकुर करेगा उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करेगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्राईवेट अस्पतालों के लिए कोरोना मरीजों के ईलाज को लेकर 20 प्रतिशत बेडों की उपलब्धता की एक एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें प्राईवेट अस्पताल किसी भी कोरोना मरीज के ईलाज के लिए ना नही करने को भी कहा गया था। उन्होने बताया कि ऐसी खबरें आ रही थी जिसमें कुछ प्राईवेट अस्पताल कोरोना मरीजों के ईलाज को लेकर ना नुकुर व पैसों की मांग कर रहे थे। जिस देखते हुए सरकार ने एक कड़ा कदम उठाया है और सभी अस्पतालों को सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होने कहा कि कुछ अस्पताल अपनी मनमानी करना चाहते है और यह सब वह अपने आकाओं के दम पर कर रहे है लेकिन उन्हे याद रहे कि हम इस तरह की लापरवाही व कार्यवाही को बर्दाश्त नही करेंगे और कड़ी कार्यवाही करेंगे। उन्होने कोरोना टेस्ट की जांच को लेकर कहा कि दिल्ली में टेस्ट अभी भी जारी है। और इसके लिए सभी सरकारी अस्पताल, 17 कोविड सैंटर व 42 प्राईवेट लैब अपना काम कर रही है। आज भी करीब 5300 लोगों का टेस्ट किया गया है। अभी भी दिल्ली में कोरोना टेस्ट पूरे देश के किसी भी राज्य से ज्यादा हो रहे है। उन्होने अस्पतालों पर निगरानी के लिए प्रत्येक अस्पताल में एक सरकारी अधिकारी तैनात करने के भी आदेश दिये है ताकि अस्पताल बेडो को लेकर मनमानी ना कर सके।
श्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कोरोना ऐप दुनिया का पहला ऐसा ऐप है जो सभी अस्पतालों की अपडेट जानकारी आप तक पंहुचाता है। दिल्ली के किस अस्पताल में कितने बेड है, कितने खाली है। साथ ही कोई भी प्राईवेट अस्पताल अब कोरोना संदिग्ध के ईलाज में ना नुकुर नही कर पायेगा और ऐसे मरीजो को पहले ईलाज दिया जायेगा। तथा उनका टेस्ट भी अस्पताल की जिम्मेदारी होगी। उन्होने बताया कि वैसे तो कोरोना महामारी काल में सभी अस्पताल अपनी बढिया सेवा दे रहे है लेकिन फिर भी कुछ एक अस्पताल अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे है। उन्होने कहा जिस तरह हमने 6 प्राईवेट लैब पर लापरवाही के चलते कार्यवाही की है उसी तरह ऐसे अस्पतालों को भी बख्सा नही जायेगा। हमने सभी अस्पतालों के प्रबंधकों को बुलाकर नई गाईड लाईंस की जानकारी दे दी है। उम्मीद है कि सभी अस्पताल इस मुश्किल घड़ी में अपना पूरा सहयोग व अच्छा काम करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox