PM MODI ने मजदूरों से की बात, मजदूरों ने बताया कैसे बिताए 17 दिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM MODI ने मजदूरों से की बात, मजदूरों ने बताया कैसे बिताए 17 दिन

मानसी शर्मा /-  उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूर मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिए गए। लाखों लोगों की दुआएं कबूल हो गई। ये मुमकिन रेस्क्यू टीम के अथक प्रयास से हो सका जिन्होंने मजदूरों को बचाने के लिए दिन रात एक कर दिए थे। वहीं मजदूरों की स्वास्थ्य जांच के बाद उनसे पीएम मोदी ने बात की।
साथ ही पीएम मोदी ने मजदूरों के साहस की तारीफ की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा,‘मैं आपके सभी साथियों को बधाई देता हूं की सब सुरक्षित निकल गए, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ की कृपा रही। अगर कुछ गलत हो जाता तो पता नहीं कैसे संभालते? आप लोगों ने हौसला बनाया रखा।’

वहीं पीएम मोदी से अहमद नाम के एक मजदूर ने कहा, ’18दिन तक हम फंसे रहे। लेकिन हमें कभी घबराहट नहीं हुई। टनल ढाई किलोमीटर तक था। हम सबका शुक्रिया करेंगे, उत्तराखंड सरकार का और धामी साहब ने हमे गले लगाया। हम लोग टहलते थे। केवल खाते थे और तो कुछ नहीं करते थे।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जनरल वीके सिंह वहां रहे और उनकी सोल्जर की ट्रेनिंग काम आई।यहां मैंने सुना आप लोगो में से कोई योगा भी जनता था।’पीएम मोदी ने कहा, ‘आंसू आना दुःखी होना स्वभाविक है। लेकिन आपके परिवार ने हौसला बनाया रखा। पीएम मोदी से मिर्जापुर के रहने वाले अखिलेश ने बात करते हुए कहा, ‘मैं यूपी मिर्ज़ापुर से हूं। पीएम मोदी ने अखिलेश से बात करते हुए कहा कि, ‘मैं सबको तहे दिल से शुक्रिया करता हूं। बाहर भी सब लोग थे, जिन्होंने साथ दिया है। वहीं बिहार के छपरा जिले के रहने वाले सोनू कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तरफ से जो सहायता प्रदान की गई, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पीएम मोदी ने गब्बर सिंह से बात करते हुए कहा, ‘गब्बर सिंह जय हिन्द, नमस्कार मैं तुम्हें बहुत बधाई देता हूं। आप लोगों ने जो लीडरशिप दिखाई और सबको संभाला। पीएम मोदी ने मजदूरों से कहा, ‘ये बहुत चिंता का समय था पूरे देश के लिए चिंता का समय था ये सबको शुभकामनाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox