
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित एआईएमआईएम के अध्यक्ष व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अब यूपी में अपने पैर जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कोशिश को साकार करने के लिए उन्होंने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ के एक होटल में मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम यूपी में छोटे दलों को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बुधवार को ही पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मन्नान साहब भी एआईएमआईएम में शामिल हो गए।
राजभर से मुलाकात पर ओवैसी ने कहा कि हम दोनों आप के सामने बैठे हुए हैं। हम एक साथ हैं और राजभर जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बता दें यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को ही आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कयास लगाए जा रहे है कि ओवैसी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ सकते हैं। इसके पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी यूपी में ओवैसी से गठबंधन के संकेत दिए थे।
वहीं, भाजपा ने यूपी में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने को आड़े हाथों लिया। प्रदेश के निवेश प्रोत्साहन मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। वे दिल्ली में बेनकाब हो चुके हैं, यूपी में उनकी दाल गलने से रही। उन्होंने कोविड काल में पूर्वांचलियों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए केजरीवाल से माफी मांगने को कहा है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन