पेट्रोल-डीजल पर रंग दिखाने लगा विपक्ष का विरोध प्रदर्शन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेट्रोल-डीजल पर रंग दिखाने लगा विपक्ष का विरोध प्रदर्शन,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में जहां वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम जमीन पर गिरे है वहीं भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसपर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन कर सरकार को घेरने के कार्यवाही करते हुए सरकार को पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ाने पर मजबूर कर दिया। विपक्ष का विरोध प्रदर्शन अब रंग दिखाने लगा है जिसकारण पिछले चार दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम नही बढ़े है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के चलते महंगाई से जूझ रही जनता को सरकारी तेल कंपनियों ने राहत दी है। आज लगातार चैथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस संबंध में आप नेत्री पूनम यादव व पूनम वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले एक महीने से अधिकतर दिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। बीते 25 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। लेकिन आज इसका दाम स्थिर है।
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 80.53 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमशरू 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमशरू 75.64, 78.83 और 77.72 रुपये है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox