
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत बिंदापुर थाने की पुलिस ने एक रात पहले ही रूपये लूटने वाले तीन लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को यह कामयाबी स्थानीय नागरिकों व बीट अधिकारियों के सहयोग से प्राप्त हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार की रात को दीपक सैनी नामक शख्स ने एक काॅल की शिकायत लिखाई थी कि जब वह काम से घर वापिस जा रहा था तो तीन युवकों ने उससे पैसे लूट लिये और उसे धक्का देकर फरार हो गये। शिकायतकर्ता की शिकायत पर निरिक्षक सतीश कुमार ने एएसआई भरतवीर, सिपाही सुनील व विक्रम को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने वारदात की जगह के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय नागरिकों व बीट स्टाफ की मदद से आरोपियों को ढूंढ लिया और उन्हे मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ दांतला पुत्र मिथिलेश झा निवासी मंशाराम पार्क, सुनील कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी विशाल विहार और सोनू कुमार पुत्र राम बालक पासवान निवासी छोटा विशाल विहार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों लूटे हुए 600 रूपये बरामद कर लिये हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”