ओमरान हेल्थकेयर इंडिया ने ल्युपिन के साथ मिलाया हाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओमरान हेल्थकेयर इंडिया ने ल्युपिन के साथ मिलाया हाथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के अग्रणी हेल्थकेयर मानिटरिंग ब्राण्ड ओमरान हेल्थकेयर इंडिया तथा फार्मा जगत के विश्वस्तरीय दिग्गज ल्युपिन लिमिटेड ने विशेष रूप से अस्थमा एवं सीओपीडी मरीज़ों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भारत में श्वसन रोगों की प्रबंधन सुविधाओं के सशक्तीकरण के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है।

आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार लाने तथा बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने के दृष्टिकोण के साथ, श्वसन रोगों के मरीज़ों को निदान से लेकर उपचार तक उत्कृष्ट सेवाओं का अनुभव प्रदान करना और हर ज़रूरी सहयोग प्रदान करना इस साझेदारी का उद्देश्य है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां बीमारी के बारे में अपनी जानकारी तथा समाधान-निर्माण क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए श्वसन रोगों के प्रबंधन के परिणामों को पूरी तरह से बदल देंगी और आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल उपकरणों के ज़रिए मरीज़ों को एक ही छत केे नीचे स्क्रीनिंग, डायग्नाॅस्टिक, ड्रग डिलीवरी, डिवाइस सहित आदर्श वन-स्टाप समाधान उपलब्ध कराएगी।
साझेदारी से निम्नलिखित उम्मीदें हैंः
• साझेदारी एक ऐसे बिज़नेस माडल का विकास करेगी, जिससे रोग प्रबंधन के समाधानों की पहुंच बढ़ेगी। दोनों कंपनियों के नेतृत्व एवं विशेषज्ञता से मरीज़ लाभान्वित होंगे। इसके तहत अस्पतालों में भारत के अपनी तरह के पहले नेब्यूलाइज़ेशन रूम भी स्थापित किए जाएंगे।
• यह साझेदारी अनुकूल उपचार के लिए व्यापक एवं अनूठे रोग प्रबंधन समाधाना (ड्रग एवं डिवाइस) का विकास करेगी; इसके तहत आधुनिक सेंसिंग तकनीक जैसे व्हीज़स्कैन का इस्तेमाल किया जाएगा- यह बच्चों में व्हीज़िंग पर निगरानी रखने क लिए भारत की पहली डिवाइस है, साथ ही सटीक ड्रग डिलीवरी के लिए मैश नेब्यूलाइज़र भी इस्तेमाल किए जाएंगे।
ओमरान के साथ इस समझौता ज्ञापन पर बात करते हुए राजीव सिब्बल, प्रेज़ीडेन्ट- इंडिया रीजन फाउन्डेशन्स, ल्युपिन लिमिटेड ने कहा कि हेल्थकेयर माॅनिटरिंग के विश्वस्तरीय दिग्गज केे साथ यह साझेदारी बेहद कारगर साबित होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समझौता ज्ञापन जागरूकता, निदान, ड्रग डिलीवरी में सुधार लाकर एक नए युग की शुरूआत करेगा, ये सभी पहलु एक रेस्पीरेटरी टीम के लिए बहुत अधिक मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के तहत की गई पहलें और पेश की गई डिवाइसेज़ चिकित्सकों के लिए बेहद कारगर साबित होंगी, इससे जहां एक ओर चिकित्सा के परिणामों में सुधार आएगा, वहीं दूसरी ओर मरीज़ों के जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
इस अवसर पर श्री मसानोरी मत्सुबारा, एमडी, ओमरान हेल्थकेयर इंडिया ने कहा, ‘‘ल्युपिन के साथ यह साझेदारी भारतीय समाज में ‘अस्थमा के शून्य मामलों’ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद और पूरा विश्वास है कि टेक्नोलाजी एवं मानिटरिंग के क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता तथा फार्मास्युटिक्स के क्षेत्र में ल्युपिन की क्षमता एक नए बिज़नेस माॅडल का निर्माण करेगी, जो अस्थमा एवं सीओपीडी से पीड़ित लाखों मरीज़ों के जीवन में सुधार लाएंगे।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox