जिला दक्षिण-पश्चिम में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 23

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 23

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला दक्षिण-पश्चिम की डेली रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को कोरोना मरीजों के ग्राफ में कोई बढ़ोतरी नही हुई है। जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या कल हिसाब से 23 पर ही रूकी हुई है। हालांकि तीन दिन पहले यह 17 थी। जिला डीएम कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है और बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग व माॅस्क का उपयोग करना जरूरी बताया है। साथ ही प्रशासन ने बगैर कारण बाहर घुमने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं।
                                           जिला कोआॅर्डिनेटर व नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि जिले में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है लेकिन फिर भी हमने कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण बना रखा है। उन्होने बताया कि लोगों को जरूरत के हिसाब से रोजाना ई-पास भी दिये जा रहे है। वीरवार को जिले में 27262 ई-पास वितरित किये गये ताकि लोग आसानी से अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें और दूसरे जरूरी काम पूरे कर सकें। उन्होने बताया कि प्रशासन कृषि से संबंधित व किसानों को खेतों में काम करने की छूट दे रहा है लेकिन इसके साथ एक शर्त यही है कि किसान खेतों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और मास्क व सेनेटाईजर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। उन्होने बताया कि प्रशासन पुलिस की मदद से पूरे जिले मे पूरी मुस्तैदी के साथ हर जगह पर निगरानी बनाये हुए है और रोजाना की रिपोर्ट के आधार पर जहां अधिक आवाजाही होती है उन जगहों पर खास ध्यान रखने के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाती है। उन्होने बताया कि जिले में अभी तक मरकज से आये जमातियों में 66 लोग पाॅजिटिव पाये गये है। जिनका ईलाज चल रहा है। वहीं जिले में दीनपुर, शाहजहाना बाद सोसायटी, महावीर एंक्लेव की बंगाली कालोनी के साथ-साथ जनकपुरी ब्लाकॅ सी-2 को भी कोनटेनमैंट क्षेत्र बनाया गया है जो जिले में चैथा केंद्र है। इसी तरह प्रशासन लाॅक डाउन को तोड़ने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्यवाही कर रहा है। वीरवार को 9 लोगों के चालान किये गये जिसमें लाॅक 7 डाउन तोड़ने, 1 मास्क नही पहनने व एक मामला सनेटाईजेशन को लेकर है। सरकार होम शैल्टरों में रह रहे लोगों को नियमित खाना, मैडिकल चैकअप, सेनीटेशन, पानी व बिस्तर उपलब्ध करा रही है। जिले में कुल 25 होम शैल्टर बनाये गये है जिनमें 358 बाहर के लोग रह रहे है। उन्होने बताया कि सरकार कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए पोस्टर, पैम्पलैट, बैनर व क्वारंटाईन स्टिकरों के माध्यम से प्रचार कर रही है। जिले में कुल 256 घरों को होम क्वारंटाईन किया गया है। और जिले में अबतक कुल 2607 घरों को होम क्वारंटाईन किया जा चुका है जिसमें अब बढ़कर 241लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हे राहत दी गई है। उन्होने बताया कि जिले में 76 टीमें जांच व निरिक्षण का कार्य कर रही है। सोमवार को इन टीमों ने 177 जगहों का निरिक्षण किया। उन्होने लोगों से अपील की कि वो प्रशासन व सरकार का सहयोग करें और लाॅक डाउन के दौरान घर में ही रहे। तभी हम कोरोना को हरा पायेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox