एनसीबी ने दिल्ली में पकड़ी 22 करोड़ की हेरोइन, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनसीबी ने दिल्ली में पकड़ी 22 करोड़ की हेरोइन, दो आरोपी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 5 किलो फाइन क्वालिटी हेरोइन के साथ 2 जाम्बियान नेशनल को गिरफ्तार किया। ये ड्रग्स दो अलग अलग खेप मे लायी गयी थी। गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों के नाम मुलापी जोशिया और माम्ब्वे विल्लिअम्स है। एनसीबी ने इन्हें तब गिरफ्तार किया जब ये टी3 टर्मिनल से बाहर निकल रहे थे। इन्होंने इस ड्रग्स को लगेज अटैची में छुपा कर रखा हुआ था। पिछले 6 महीने में एनसीबी की ये अब तक कि सबसे बड़ी रिकवरी है।
एनसीबी डिप्टी डायरेक्टर ऑपरेशन्स केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक ये ड्रग्स बेहद फाइन क्वालिटी की है. जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है। ये ड्रग्स अफगानिस्तान से अलग अलग देश भेजकर वहां से हिंदुस्तान लायी गयी थी। बेहद स्पेसिफिक इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद दिल्ली एनसीबी की टीम ने ये रेड कर ड्रग्स बरामद की है। ये ड्रग्स 25 जनवरी और 31 जनवरी को 2 अलग अलग खेप में भारत लायी गयी थी, जिसमे पहली खेप में करीब 4 किलो 650 ग्राम और दूसरी खेप में 700 ग्राम हीरोइन लायी गयी थी।
एनसीबी सूत्रों के मुताबिक बॉर्डर पर सख्ती के चलते स्मगलर अपना रूट बदल रहे है। अब दो नए रूट एनसीबी को पता चले है। जिनमे पहले रूट में हेरोइन अफगानिस्तान और पाकिस्तान से समुन्द्र के रास्ते श्रीलंका और मालदीव्स भेजी जा रही है और उसके बाद श्रीलंका और मालद्वीस से इंडिया लायी जा रही है. बरामद ड्रग्स भी इसी रूट से हिंदुस्तान लायी गयी थी. वहीं दूसरा रूट इसमे हेरोइन अफगानिस्तान और पाकिस्तान से अफ्रीकन कंट्री भेजकर वहाँ से हवाई रास्ते कूरियर या पैसेंजर के साथ इंडिया लायी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox