भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 33 हुई,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 33 हुई,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन अब तेजी से पैर पसार रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। ब्रिटेन से गुजरात लौटे चार लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं. इन चारों लोगों के सैंपल पुणे की वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे। अभी 15 सैंपल का रिजल्ट पेंडिंग हैं और करीब छह दिनों में इसके परिणाम आएंगे।
गुजरात की स्वास्थ्य सचिव ज्यंति रवि ने कहा कि जो लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की भी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनके साथ जो पैसेंजर फ्लाइट में आए थे उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।

अब तक कहां कितने नए स्ट्रेन की पुष्टी हुई?
एनसीडीसी दिल्ली- 8
बेंगलुरु- 10
पुणे- 9
आईजीआईबी दिल्ली- 2
सीसीएमबी हैदराबाद- 3
एनआईबीएमजी कल्याणी- 1
भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवा छह जनवरी से बहाल होगी। वहीं उस देश से यहां के लिए विमान परिचालन आठ जनवरी से दोबारा शुरू होगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों की बहालीरू भारत से ब्रिटेन के लिए छह जनवरी 2021 को. ब्रिटेन से भारत के लिए आठ जनवरी, 2021 को. हर सप्ताह 30 उड़ानों का परिचालन होगा। 15 भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा और इतनी ही ब्रिटिश कंपनियों द्वारा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2021 तक वैध रहेगा. आगे की संख्या के बारे में समीक्षा के बाद विचार किया जाएगा.।
पुरी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि भारत और ब्रिटेन के बीच जब 8 जनवरी को उड़ान सेवाएं बहाल होंगी तो प्रति सप्ताह केवल 30 उड़ानों का परिचालन किया जाएगा और यह व्यवस्था 23 जनवरी तक जारी रहेगी. भारत ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद 23 दिसंबर से सात जनवरी तक दोनों देशों के बीच सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया था.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox