नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात सेंधमार व स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात सेंधमार व स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस ने अपने ही थाने के बीसी व कुख्यात सेंधमार, स्नेचर व लुटेरे को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटरसाइकिल व दो लूटे गये मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान 4 मामलों के सुलझने का दावा भी किया है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि ढांसा निवासी आकाश कौशिक पुत्र राज कुमार ने सिपाही सुरेश मीणा के साथ मिलकर एक निखिल पुत्र भगत सिंह निवासी ए-ब्लाॅक प्रेम नगर नजफगढ़ को उस समय पकड़ा जब वह शिकायतकर्ता का फोन स्नेच कर भाग रहा था। वारदात ढांसा स्टैंड नजफगढ़ की है। पुलिस ने उसके पास से जो मोटरसाईकिल बरामद की है वह भी नांगलोई थाना क्षेत्र से चोरी की गई है। जिसकी एफआईआर भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से दो फोन भी बरामद किये है। जो उसने छावला स्टैंड से बाटा शो रूम के पास से स्नेच किये थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी निखिल नजफगढ़ थाने का बीसी है। और पहले भी चोरी, लूट, स्नेचिंग व अवैध हथियार के 21 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से 4 मामले सुलझने की बात कही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox