ट्रेन में अकेली महिला यात्री को सुरक्षा देगी ‘मेरी सहेली’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रेन में अकेली महिला यात्री को सुरक्षा देगी ‘मेरी सहेली’

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे इन दिनों अनोखा अभियान चला रहा है। अभियान का नाम मेरी सहेली है। इसके तहत अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं का सफर सुरक्षित होगा। इसके लिए रेल सुरक्षा बल की तरफ से टीम तैनात की गई है। ‘मेरी सहेली’ के लिए आरपीएफ की पांच महिला जवानों की टीम गठित की जा रही है। 
यह महिलाओं को सुरक्षित सफर कराने में सहयोगी बन रही है। यह टीमें 24 घंटे सुरक्षा और जागरूकता के अभियान में जुटी हैं। इस टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में अकेली महिलाओं को संभावित खतरों के प्रति आगाह करते हुए सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं के बीच एक पर्चा भी बांटा जा रहा है। 
इसमें हेल्पलाइन नंबर से अवगत किया जा रहा है। साथ ही, खतरे की स्थिति में क्या करें और क्या नहीं, के पाठ पढ़ाए जा रहे है। यात्रा में किसी भी तरह की समस्या पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर सकती हैं। उनका मैसेज कंट्रोल रूम पहुंचेगा और ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने के पहले ही पुलिस टीम उन्हें मदद पहुंचा देगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी जोन में इस तरह की टीमों का गठन कर दिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox