मोहन गार्डन पुलिस ने नाबालिग समेत एक स्नेचर पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन पुलिस ने नाबालिग समेत एक स्नेचर पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक स्नेचर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने स्नेचर के साथ एक ऐसे नाबालिग को भी पकड़ा है जो इससे पहले 3 से 4 स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने आरोपियों से स्नेच किया गया वीवो का मोबाईल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 3 अक्तुबर को विपिन गार्डन निवासी सुर्य प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो लड़के उसका फोन छीनकर फरार हो गये है। उसने बताया कि उनमें से एक लड़के ने ग्रीन टी शर्ट व दूसरे ने सफेद शर्ट व काला लोअर पहना हुआ था। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की। एसीपी जोगेन्द्र सिंह जून व एसएचओ बलजीत सिंह ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए एएसआई मनोज, हवलदार लोकन्द्र, सिपाही राजेश व मोती लाल की टीम को जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने जानकारी के तहत काम करते हुए आरोपी को सत्या अस्पताल, पीपल रोड़ पर खोज लिया और उसे स्नेच किये हुए मोबाईल फोन के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ पुली पुत्र विजेन्द्र निवासी नवादा हाउसिंग काॅम्पलेक्स मोहन गार्डन से पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी की भी जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी एक नाबालिग निकला लेकिन उक्त नाबालिग पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले में पूछताछ व जांच जारी है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox