नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली / मानसी शर्मा – मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने जीत लिया है। रविवार 3 जुलाई को मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस मुकाबले में सिनी शेट्टी ने ये टाइटल अपने नाम किया। सिनी 31 सुंदरियों को मात दे कर इस साल की मिस इंडिया बनी। ये पेजेंट जीतना कोई आम बात नहीं, सालों की मेहनत से ही इसे संभव बनाया जा सकता है। सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं।
सिनी शेट्टी 21 साल की हैं. उनकी पैदाइश मुंबई में हुई. वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री ली हैं और वह एक योग्य क्लासिकल डांसर भी हैं. बताया जा रहा है कि वह चार साल की उम्र से ही डांस कर रही हैं. 14 साल की उम्र तक सिनी ने Arangetram और भरतनाट्यम सीख लिया था. उसने 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अरंगत्रम पूरा किया. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेट्टी वर्तमान में CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) नामक एक प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं। विजेता सिनी शेट्टी ने एक मार्केटिंग फर्म में भी काम किया है।
सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टा पर 66.3K फॉलोअर्स हैं. अब जबकि मिस इंडिया 2022 का ताज उनके सिर पर सजा है तो उनके फॉलोअर्स की तादाद भी निहायत तेजी से तेजी से बढ़ेंगे ।


More Stories
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल