ममता को लगा एक और झटका, वन मंत्री राजीव बनर्जी ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता को लगा एक और झटका, वन मंत्री राजीव बनर्जी ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

-डेढ साल में 4 सांसद व 14 विधायक हो चुके है भाजपा में शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को झटके पर झटके लग रहे हैं। शुक्रवार को वन मंत्री राजीव बनर्जी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। वर्तमान परिस्थितियों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अपने गढ़ को बचाए रखना चुनौती बन गया है। पिछले डेढ़ साल में टीएमसी के 4 सांसद व 14 विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
राजीव बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे अपने त्याग पत्र में लिखा, श्पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। इस अवसर को पाने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं और सभी को धन्यवाद देता हूं। राजीव बनर्जी पिछली कई कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने बेशक मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वे अब भी टीएमसी के सदस्य हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के नेताओं का पद से और पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। सुवेंदु अधिकारी सहित कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में पार्टी के लिए अपने नेताओं को एकजुट रखना चुनौती बन चुका है। वहीं भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इसी हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर जा सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा में शामिल हो चुके हैं ये विधायक
पिछले महीने तापसी मंडल, सुदीप मुखर्जी, सैकत पांजा, अशोक डिंडा, दीपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, शीलभद्र दत्ता, श्यांपदा मुखर्जी, बनश्री मैती और बिस्वजीत कुंडू भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox