नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन लागू है लेकिन कई राज्यों के मुख्यमंत्री 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ना चाहते हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि वह अपने राज्य में 16 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाना चाहती है। इसके एक दिन बाद ही देश के पांच राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए।
बता दें शनिवार को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब और ओडिशा ने अपने-अपने राज्यों में तीन मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया है। यहां हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा छह अन्य राज्यों- गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक का कहना है कि वह केंद्र सरकार के आदेश का पालन करेंगे। वहीं असम, केरल और बिहार का कहना है कि वह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद फैसला लेंगे। तेलंगाना अकेला ऐसा राज्य है जिसने लॉकडाउन की अवधि को सात मई तक के लिए बढ़ा दिया है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े