एम्स ऋषिकेश में कोरोना की दस्तक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एम्स ऋषिकेश में कोरोना की दस्तक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एम्स ऋषिकेश का कर्मचारी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह पहला केस है जो पॉजिटिव निकला है ऋषिकेश क्षेत्र में. 20 बीघा निवासी है किराये के कमरे में रहता था और ऋषिकेश एम्स में नर्सिंगं ऑफिस के पद है। यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में थी ड्यूटी.पोसिटिव रिपोर्ट आने के बाद एम्स में भी हड़कंप मच गया है. ऐसे में पता लगाया जा रहा है इस दौरान किनसे मिला था कर्मी. अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एम्स प्रशासन व् क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. साथ  ही उसके साथ  कितने  लोग  थे, किन-किन  लोगों के संपर्क  में  आया  यह  सब  पता  किया  जा रहा है. उनको  भी टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है.  जे. कुमार शाहू  है नाम है जिसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है. 20 बीघा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था. इसके बाद एम्स प्रशासन ने तमाम अधिकारी व् कर्मचारियों के लिए अडवाइजरी कर दी है. वहीँ प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गयी है. आगे जांच जारी है। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा अब 49 तक पहुँच गया है. अब तक 26 लोग ठीक हो कर घर भी जा चुके हैं.
                                                      अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कार्यरत एक हेल्थ केयर वर्कर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। संस्थान के संकायाध्यक्ष (अस्पताल प्रशासन) प्रो.यूबी मिश्रा ने बताया कि एम्स के यूरोलॉजी विभाग की आईपीडी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस हेल्थ केयर वर्कर में 24 अप्रैल को इस बीमारी के मामूली लक्षण विकसित हुए हैं मगर उस दिन उसने एम्स की स्क्रीनिंग ओपीडी में रिपोर्ट नहीं की। अगले दिन 25 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ने पर उसका स्क्रीनिंग ओपीडी में सैंपल लिया गया। जिसके बाद 25 अप्रैल की रात को उसके कोविड 19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इस नर्सिंग स्टाफ के किसी अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण होने की आशंका है। प्रो.मिश्रा ने बताया कि संस्थान ने ऐहतियात के तौर पर यूरोलॉजी आईपीडी में कार्यरत सभी स्टाफ मेंबर्स की कोविड19 स्क्रीनिंग व टेस्टिंग करनी शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों का सैंपल लिया जा रहा है। साथ ही यूरोलॉजी आईपीडी में भर्ती मरीजों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इन मरीजों को कोविड 19 टेस्टिंग रिपोर्ट में नेगेटिव पाए जाने पर ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एम्स प्रशासन द्वारा इस संपूर्ण आईपीडी ब्लॉक को कोरोंटाइन किया जा रहा है। फिलहाल इस ब्लॉक में किसी भी नए मरीज की भर्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के सहयोग से मरीज के आसपास रहने वाले लोगों की भी एम्स द्वारा कोविड की सघन जांच की जाएगी। एम्स प्रशासन के अनुसार अस्पताल में जनरल ओपीडी व कोविड19 स्क्रीनिंग ओपीडी सेवाएं फिलहाल जारी रहेंगी जिससे मरीजों को किसी तरह की स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी दिक्कतें नहीं हों।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox