दिल्ली में जलभराव पर केजरीवाल ने किया सरकार का बचाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में जलभराव पर केजरीवाल ने किया सरकार का बचाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में आज सुबह से हुई जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव से लोग परेशान दिखे और सरकार को कोसते नजर आये। जिसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों व सरकार का बचाव करने करने के लिए सामने आना पड़ा और कहना पड़ा कि ये कोरोना काल में एक दूसरे पर दोषारोपण का समय नही है बल्कि काम करने का समय है। हालांकि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने से कई जगहों पर भारी जाम लग गया और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए कहा कि सरकार को लोगों की चिंता नही।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हुई बारिश के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहां भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पंप किया जा रहा है।
इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या एमसीडी की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थीं। कोरोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयां आईं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी हैं। जहां-जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे। हालांकि एक डीटीसी बस के पुल के नीचे पानी में डूबने व टाटा एस मिंटो पुल के नीचे फंसने और चालक की मौत के बाद मचे बवाल पर सीएम केजरीवाल को सामने आना पड़ा।
जबकि इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब तक होती रहेंगी जब तक कि दिल्ली सरकार अपने गैर-जिम्मेदाराना रवैये को नहीं छोड़ देतीं। मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा करनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox