
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहली बार आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रतिक्रिया दी है। 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहली बार आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हिंसा से आंदोलन खत्म नहीं होते।
गुरुवार को आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है जिसमें पार्टी ने यूपी समेत छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसी परिषद में पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजकल हमारे देश का किसान बहुत दुखी है। 70 साल में उसे काफी परेशान किया गया।
केजरीवाल ने कहा कि, कभी लोन माफ करने, कभी नौकरी देने की बात हुई। तीनों बिलों में किसानों से खेती की जमीन छीनकर चंद लोगों को देंगे। अब अस्तित्व की लड़ाई है। कई बार सोचता हूं कि ये किसान इतनी ठंड में कैसे बैठे हैं।
केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की घटना पर कहा कि, 26 जनवरी को जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी असल में जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई हो लेकिन ये फर्जी केस लगा रहे हैं। जो भी पार्टी हिंसा की जिम्मेदार है, उसके खिलाफ एक्शन हो। मगर हिंसा की वजह से मुद्दे खत्म नहीं हुए, आंदोलन खत्म नहीं होगा।
किसानों की दुखती समस्या तो आज भी है, आंदोलन आज भी खत्म नहीं हो सकता, जिस देश का किसान दुखी है, वह देश सुखी नहीं है। अपने इलाके में अहिंसापूर्वक साथ दें। जब भी किसान का साथ देने जाओ, तो डंडा, झंडा और टोपी घर छोड़कर जाओ।
आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में किसनों पर चर्चा के दौारान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत हरकते कराई गई। 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसा के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों की मांगें अभी तक मानी नहीं गई हैं।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा