
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीरवार को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री शाह ने घायल अधिकारियों व जवानों से बातचीत की व जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा भी की।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस कर्मियों को पत्र में लिखा कि 26 जनवरी को किसान आंदोलन के हिंसक हो जाने पर आपने अत्यंत संयम और सूझबूझ का परिचय दिया। मैं आपके संयम और धैर्य के लिए धन्यवाद देता हूं।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। नए मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में स्पेशल कमिश्नर (इंटेलीजेंस ) दीपेंद्र पाठक सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। किसानों के मसले पर अगला ऑपरेशनध्सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मसलों पर बैठक चल रही है। 26 जनवरी को हुए हंगामा को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी अगली रणनीति बना रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने जिन किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी करेगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस किसान नेताओं के पासपोर्ट सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
दिल्ली पुलिस ने योगेंद्र यादव, बलदेव सिरसा और बलबीर एस राजेवाल समेत कम से कम 20 किसान नेताओं को ट्रैक्टर रैली के समझौते को तोड़ने को लेकर नोटिस भेजा है। इस पर उन्हें जवाब के लिए तीन दिन दिए गए हैं।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा