JPC की बैठक में विपक्ष का वॉक आउट, विपक्षी नेताओं के आरोप से हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

JPC की बैठक में विपक्ष का वॉक आउट, विपक्षी नेताओं के आरोप से हड़कंप

मानसी शर्मा /-  वक्फ विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं ने वॉकआउट किया है। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक सदस्य ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। बता दें कि संसद की संयुक्त समिति वक्फ बिल को लेकर देशभर के लोगों से सुझाव मांग रही है। वक्फ विधेयक 2024 पर चर्चा के लिए सोमवार को हुई बैठक का भी विपक्ष ने बहिष्कार किया था।  

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह, कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत सहित कई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संयुक्त समिति की बैठक से वॉकआउट किया। उनका आरोप था कि सत्तापक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके बाद विपक्षी के नेताओं ने संसदीय समिति की बैठक के दौरान विरोध करते हुए वॉक आउट कर दिया।

एक घंटे बाद वापस आए विपक्षी सदस्य

बताया जा रहा है कि जेपीसी की बैठक में विपक्षी नेता एक घंटे देर से आएं। वहीं, भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल को अपशब्द कह रहे थे। यह लगातार दूसरा मौका है जब विपक्षी सदस्य मतभेदों के बाद बैठक से बाहर चले गए। इस बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महमूद मदनी भी समिति के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका संगठन वक्फ विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ है।  

14 अक्टूबर को भी हुआ था बहिष्कार                                      

इससे पहले सोमवार यानी 14 अक्टूबर को हुई वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक का विपक्षी सांसदों ने बहिष्कार कर दिया था। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि समिति नियमों के मुताबिक काम नहीं कर रही है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि वो ये मुद्दा अब लोकसभा अध्यक्ष के सामने उठाएंगे। गौरतलब है कि समिति ने देशभर में लोगों से वक्फ बिल को लेकर सुझाव मांगे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox