JMM-कांग्रेस-RJD में कैसे होगा सीटों का बटवारा? सामने आया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

JMM-कांग्रेस-RJD में कैसे होगा सीटों का बटवारा? सामने आया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

मानसी शर्मा /-   झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को संपन्न होगा। जिसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में मुख्य लड़ाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच में होगी। यानी इस बार भी इंडिया एलायंस और एनडीए के बीच सीधी टक्कर होगी।

इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन में शामिल JMM, कांग्रेस, RJD और CPILसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें, JMMके कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन है। इसी बीच हेमंत सोरेन ने पिछले हफ्ते दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में हेमंत सोरेन समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी चर्चा की है।

झारखंड दौरे पर होंगे तेजस्वी-राहुल

झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बिहार में विपक्ष नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी भी झारखंड दौरे पर होंगे। इसी दौरे में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेताओं की मीटिंग भी होनी है। जिसमें गठबंधन की सरकार बनाने के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

2019 का विधानसभा चुनाव

साल 2019 के विधानसभा में JMMने 43, RJDने 7 और कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन JMMजीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी ने 30 सीटों पर जीत हासिल की। तो वहीं, कांग्रेस को 16 और RJDको सिर्फ 1 सीटें मिली थी।

किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें?

इस बार के विधानसभा चुनाव में JMM43 से 45, कांग्रेस 28 से 30 और RJD5-6, CPIML 3-4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, CPIML में मासस का विलय हुआ है। इस वजह से पार्टी की ओर से कुछ अधिक सीटों की मांग की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox