स्वीट होम नजफगढ़ में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वीट होम नजफगढ़ में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के उत्तमनगर रोड़ पर स्थित अनाथालय स्वीट होम की बच्चियों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के त्यौहार जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाया। अनाथालय की बच्चियों ने भक्ति गीतों पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए लाजवाब अभिनय प्रदर्शन कर सब को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोगों ने बच्चियों की अभिनय प्रतिभा को काफी सराहा है और स्वीट होम के चेयरमैन अविनाश जैन के प्रबंधन की काफी प्रशंसा की है।
इस संबंध में स्वीट होम के संरक्षक व चेयरमैन अविनाश जैन ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते बच्चे बाहर नही जा सकते थे जिसके लिए जन्माष्टमी का त्यौहार इस बार घर में ही मनाने की योजना बनाई गई। सभी ने इसके लिए अपनी पूरी तैयारी की और भक्ति गीतों का चयन किया गया। उन्होने बताया कि बच्चों ने जन्माष्टमी के कार्यक्रम को पूरी सुरक्षा के साथ मनाया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। कुछ बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। बच्चों की इस मधुर पेशकश ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। हालांकि कार्यक्रम में बाहर से किसी को आमंत्रित नही किया गया था फिर भी सोशल मीडिया पर डालने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे लाजवाब बताया। उन्होने कहा कि बच्चियों ने अपनी श्रद्धा अनुसार व्रत भी रखा और व्रत में इस्तेमाल सभी वस्तुओं को स्वयं तैयार किया। उन्होने बताया कि होम की बड़ी बच्चियां छोटी व नये सदस्यों का पूरा ध्यान रखती है। उन्हे पढ़ाने-लिखाने से लेकर घरेलु कार्य करने का प्रशिक्षण देती है। ताकि बच्चे स्वावलंबी बन सके और किसी पर निर्भर न रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ईनाम भी दिया गया और सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता में राधिका, आरती, बलैसी, अलिशा, रानी व खुशबु ने अपना पूरा सहयोग दिया। बच्चों को भी इस प्रोग्राम में बाहर जाने से भी ज्यादा आनन्द आया और सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि अब आगे से इस तरह के मौको पर घर में ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox