ITI के टॉपर्स को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 ITI के टॉपर्स को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

मानसी शर्मा/-  राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण किया। साथ ही पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले हमारी सरकार ने ITI छात्रों के लिए व्यापक स्तर पर दीक्षांत समारोह आयोजित करने की नई परंपरा शुरू की थी। आज इसी परंपरा की एक और कड़ी के साक्षी हम सभी बन रहे हैं। मैं भारत के कोने-कोने से हमारे साथ जुड़ने वाले सभी युवा ITI छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के युवाओं के सशक्तिकरण का यह मेगा कार्यक्रम है। यह दिखाता है कि NDA सरकार बिहार के नौजवानों को, महिलाओं को कितनी प्राथमिकता दे रही है। भारत ज्ञान और कौशल का देश है। यही बौद्धिक शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब यह ज्ञान और कौशल देश की आवश्यकताओं से जुड़ जाती हैं, तो इनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है।

हमारे हजारों ITIs की बहुत बड़ी भूमिका है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की मांग है कि हम देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोकल टैलेंट, लोकल रिसोर्सेस, लोकल स्किल और लोकल नॉलेज को तेजी से आगे बढ़ाएं और इसमें हमारे हजारों ITIs की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज PM-SETU योजना की शुरुआत की गई है। देशभर में हमारे 1,000 से ज्यादा ITIs को इसका लाभ मिलेगा। PM-SETU के माध्यम से इन ITIs को अपग्रेड किया जाएगा। PM-SETU योजना दुनिया की SKILL DEMAND से भारत के युवाओं को जोड़ेगी।

आज भारत, दुनिया के युवा देशों में से एक है…- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत, दुनिया के युवा देशों में से एक है, और बिहार उन राज्यों में शामिल है, जहां आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा युवा हैं। इसलिए जब बिहार के युवाओं का सामर्थ्य बढ़ता है, तो देश की ताकत भी बढ़ती है। बिहार के युवाओं के सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया। उनके नाम पर बनने वाली skill university, उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox