मानसी शर्मा / – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। इमरान को साइफर केस में 10 साल की सजा सुनाई गई। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान के अलावा पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को भी इस केस में इतने ही साल की सजा सुनाई गई है। ऑफीशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गठित स्पेशल कोर्ट ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह फैसला दिया है।
दरअसल, सायफर केस एक डिप्लोमैटिक डॉक्यूमेंट से जुड़ा हुआ मामला है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की चार्जशीट में आरोप है कि उसे इमरान खान की ओर से कभी लौटाया ही नहीं गया, जबकि पीटीआई का लंबे समय से कहना था कि उस दस्तावेज में अमेरिका की ओर से धमकी थी कि इमरान खान को वहां के वजीर-ए-आजम (पीएम) के नाते बेदखल कर दिया जाएगा।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ