हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता, 1.20 लाख के दो ईनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता, 1.20 लाख के दो ईनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो ईनामी अपराधियों को काबू किया है, जिनकी गिरफ्तारी पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने उनके एक साथी को भी गिरफतार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अवैध पिस्टल और 62 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
                               हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और चोरी सहित कुल 70 आपराधिक मामलों में हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान पुलिस को दोनों ईनामी बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी। पहली घटना में, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिसार के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से शीशवाल निवासी 1 लाख के ईनामी बदमाश अशोक कुमार उर्फ शौकी और उसके सहयोगी अमरजीत उर्फ मोनू को काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 पिस्तौल (तीन .32 बोर, दो .315 बोर, एक 9 एमएम) और 57 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। अशोक कुमार, जिस पर 1 लाख का ईनाम था, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और लूट सहित 14 संगीन मामलों में वांछित था।
                             एक अन्य मामले में, फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मथुरा जिले (यूपी) निवासी जगराम उर्फ जग्गा को गिरफतार किया जो राजस्थान और यूपी पुलिस की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल था। उसके कब्जे एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि जग्गा के खिलाफ राजस्थान में जघन्य अपराध के 23 मामले, उत्तर प्रदेश में 27 मामले और फरीदाबाद जिले में 6 मामले दर्ज हैं। जग्गा यूपी और राजस्थान का मोस्ट वांटेड अपराधी है। यूपी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये, जबकि राजस्थान पुलिस द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उनके खिलाफ आगे की जांच व पूछताछ जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox