बसपा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजस्थान हाईकोर्ट में बसपा की तरफ से लगाई गई याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कांग्रेस में विलय को लेकर बसपा के छह विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने 11 अगस्त तक इस पर जवाब भी मांगा है। हालांकि कई दिनों बाद राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए बुधवार की रात राहत बनकर आई थी क्योंकि राज्यपाल ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू करने की अनुमति दे दी है। जिसे लेकर अब सीएम गहलोत ने अपना पूरा ध्यान बहुमत साबित करने पर लगा दिया है लेकिन हाईकोर्ट के नोटिस से गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
बसपा ने बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में भाजपा विधायक मदन दिलावर भी फिर से हाईकोर्ट पहुंचे हैं। दोनों की याचिकाओं पर बुधवार को करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। दूसरी तरफ, आज फिर इस मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। वहीं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में ताजा विशेष अवकाश याचिका दायर की। यह याचिका राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के खिलाफ स्पीकर को कार्रवाई नहीं करने के निर्देश को लेकर दायर की गई है।
उधर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर बताया गया है कि इसमें आगे के हालात को लेकर चर्चा की गई। इस बात पर भी चर्चा की गई है कि होटल में कितने दिन और रुकना है, क्योंकि विधानसभा सत्र से पहले रक्षाबंधन भी है। वहीं, इस बैठक में शामिल सूत्रों ने बताया है कि सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में विधायकों से कहा है कि उन्हें 14 अगस्त (विधानसभा सत्र की शुरुआत) तक जयपुर के होटल फेयरमोंट में रहना होगा। मंत्री अपने काम को पूरा करने के लिए सचिवालय का दौरा कर सकते हैं।
गहलोत ने राज्य में जारी राजनीतिक गतिरोध की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह लड़ाई हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्थायी व मजबूत है। वह कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा, ‘केंद्र सरकार के सहयोग से, भाजपा के षड्यंत्र से, धनबल के प्रयोग से राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र चल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘यह जो माहौल बना है, उससे चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार स्थायी और मजबूत है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox