आन लाइन शिक्षा को लेकर जल्द नये चैनल खोलेगी सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आन लाइन शिक्षा को लेकर जल्द नये चैनल खोलेगी सरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े बदलाव सामने आ रहे है। हालांकि इस बिमारी से बच्चों की शिक्षा काफी प्रभावित हुई जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने अब आॅन लाइन व डिजिटल शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पीएम ई विद्या की योजना बनाई है जिसके तहत वन क्लास-वन चैनल योजना के तहत 12 नये चैनल खोलने का निर्णय लिया गया है।
                                    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बच्चों की शिक्षा के लिए ‘वन क्लास-वन चैनल’ योजना के तहत 12 नए चैनल शुरू करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ‘स्वयंप्रभा’ डीटीएच के माध्यम से बच्चों को पहले से ही शिक्षा दी जा रही है और इसके तहत 12 नए चैनल लाए जाएंगे और पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के लिए एक-एक चैनल होगा, जिसका फायदा गांवों तक के बच्चे उठा पाएंगे। इनका प्रसारण टाटा स्काई, एयरटेल के जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री ई-विद्या कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। शिक्षा के लिए नया मंच दीक्षा का ऐलान करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं, जिनमें डीटीएच चैनलों के अलावा रेडियो, सामुदायिक रेडियो और पॉडकास्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वयं प्रभा प्लेटफॉर्म, दीक्षा प्लेटफार्म और ई-पाठशाला का इस्तेमाल कर छात्रों को पढ़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्काइप के सहारे छात्रो के साथ लाइव संवाद भी होंगे। साथ ही वित्तमंत्री ने देश के 100 शीर्ष स्तर के विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन पाठयक्रम आरंभ करने की मंजूरी देने की भी घोषणा की।
                         वित्तमंत्री ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की योजना का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। कोरोना महामारी से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox