
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल परिवार व गाजियाबाद सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की तरफ से सभी भारतवासियों एवं खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर व ओलंपिक में भारत विजय पताका फहराने वाले आदरणीय श्रीमान मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के महासचिव पंकज सिंह राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसोसिएशन की तरफ से सभी खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाऐं दी हैं। इस अवसर पर उन्होने खिलाड़ियों को एक संदेश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को कोरोना काल में भी अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। इसके लिए वह खिलाड़ियों को आॅन लाइन प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध करा रहे है। उन्होने कहा कि आज हाॅकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद का भी जन्मदिवस है। उनके जन्मदिन पर देश उन्हे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। आज के दिन राष्ट्रपति देश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करते है ताकि देश के खिलाड़ियों पूरा सम्मान दिया जा सके और इस सम्मान को पाने के लिए दूसरे युवा खिलाड़ी भी जी जान से खेल खेले और देश का नाम रोशन करें।





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन