जुर्म की सैंचुरी लगाने से पहले ही चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक दिन में स्नेचिंग की 4 वारदातों को दिया था अंजाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जुर्म की सैंचुरी लगाने से पहले ही चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक दिन में स्नेचिंग की 4 वारदातों को दिया था अंजाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक ही दिन में स्नेचिंग की चार वारदातों को अंजाम देने वाले व 70 से ज्यादा लूट व स्नेचिंग की वारदातों में शामिल हार्डकोर व कुख्यात स्नेचर तथा लुटेरा द्वारका नार्थ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी स्नेचिंग व लूट के मामलों की सैंचुरी लगाना चाहता था लेकिन पुलिस की स्टीक कार्यवाही ने उसे सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया है। आरोपी रनहौला थाने का बीसी भी बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तार से चोरी, लूट, स्नेचिंग व वाहन चोरी के 33 मामलों का खुलासा हो चुका है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके। डीसीपी द्वारका ने पुलिस टीम की इस सफलता पर उन्हे बधाई दी है।
इस संबंध मंे जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि द्वारका नार्थ पुलिस टीम ने ऐसा काम किया है जो वास्तव में प्रशंसनीय है। सबसे पहले मैं इसके लिए टीम को बधाई देता हूं। उन्होने बताया द्वारका नार्थ थाना एरिया में एक ही दिन में चार स्नेचिंग के मामलों को अंजाम देने के मामले में आरोपी प्रमोद उर्फ बबली उर्फ टुटन सुर्खियों में आया था जिसकारण पुलिस उसे पकड़ने के लिए पूरी जी जान से जुट गई थी। 23 अगस्त को पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो मोटरसाईकिल पर सवार युवकों ने बांबे बाजार में एक महिला की चेन स्नेच कर ली है और वो पटेल चैक की तरफ गये हैं। इसके बाद एक के बाद एक शिकायत मिली और उन्ही आरोपियों ने तीन और वारदातों को अंजाम दे दिया। इस मामले में किरकिरी होते देख पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और एसएचओ नार्थ विजेन्द्र सिंह ने एसआई सतीश यादव, वीरसिंह, हवलदार जितेन्द्र, कुलदीप, नवीन, रविप्रकाश, सिपाही राजुराम, सुनील, कुलदीप, बच्चु सिंह, गुमानी कुमार और महिला हवलदार के साथ एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। एसीपी राजेन्द्र सिंह ने टीम को निर्देंशित किया और टीम ने करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले इसके बाद आरोपियों की पहचान की गई और उनकी फोटो खबरियों को भेजी गई। एक सूचना के आधार पर टीम ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों का 25 किलोमीटर तक पीछा कर उन्हे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने पालम, रनहोला, द्वारका नार्थ व साउथ के मामलों के आधार पर भी उनकी जांच की। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रमोद उर्फ बाली उर्फ टुटन पुत्र विजयपाल निवासी ए ब्लाॅक दास गार्डन बापड़ौला विहार, नंगली डेयरी का रहने वाला है। आरोपी चोरी की बाईक की नंबर प्लेट व रंग बदलकर अपनी वारदातों को अंजाम देता था ताकि पुलिस को चकमा दे सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी जून 2020 में जेल से जमानत पर छुटा था लेकिन जेल में उसकी पहचान चेतन पांडे से हुई थी जोकि पालम का बीसी है। दोनो ने एक साथ स्नेचिंग व लूट करने के लिए हाथ मिला लिया। इसके साथ ही उसका एक साथ नीतिन जोकि बाबा हरिदास नगर थाने का बीसी है और उसका भाई विपिन उर्फ सोनू जोकि जून में ही जेल से जमानत पर छूटा था नें मिलकर वाहन चोरी व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए हाथ मिला और चोरियां करने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रमोद उर्फ बाली जुर्म की दुनियां में सैंकड़ा लगाने के लिए ताबड़तोड़ वारदात कर रहा था। लेकिन पुलिस की स्टीक कार्यवाही ने उसे सलाखों के पीछे पंहुचा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों व उसके साथियों का पता लग सके। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक व दो सोने की चेन बरामद की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox