
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि सरकार लोगों को इस बिमारी से बचाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी कोरोना पर काबू पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। वही इस लड़ाई मंे सरकार के अलावा अन्य लोग व संस्थाऐं भी कोरोना के खिलफ जंग में अपने-अपने तरीके से जुटी हुई है और कोरोना को हराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब देश के नन्हे सिपाही भी कोरोना को हराने के लिए प्रयत्नशील है। अभी 5 दिन पहले ही दो बच्चों ने वेंटिलेटर मशीन बनाई थी तो अब एक पांच साल का बच्चा भी कोरोना के खिलाफ जंग में कूद पड़ा है। पहली कक्षा के छात्र दीपांश सेठी ने पेपर पर कोरोना की संरचना बनाकर लोगों को इसके भंयकर परिणामों के प्रति जागरूक कर रहा है।

इस संबंध में टाटा मोटर्स में काम करने वाले दीपांश के पिता रमेश सेठी ने बताया कि दिपांश का दिमाग काफी तेज है वह एकबार में ही किसी भी बात को अच्छे से समझ लेता है। देश में चल रहे कोरोना वायरस के कारण लाॅक डाउन से वह स्कूल नही जा पा रहा है जिसकारण वह काफी दुख्ी है। रमेश ने बताया कि घर में रोजाना कोरोना के लेकर छिड़ रही बहस व टीवी पर दिखाई जा रही कोरोना की खबरों से दिपांश काफी परेशान हो चुका था जिसे देखते हुए उसने कोरोना वायरस की एक संरचना बनाई और उस पर उसके लक्षण व उससे बचाव के सारे तरीके भी लिखे। इस संरचना में उसने लोगों को क्या करना है और क्या लेना है इसको भी दर्शाया है। उन्होने बताया कि दिपांश ने यह सब टीवी व अपनी मम्मी की मदद से बनाया है। उनका कहना है कि दिपांश इस संरचना के माध्यम से कोरोना से बचने के लिए लोगों को घरों मे रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक कर रहा है। दीपांश फोन पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। उन्होने कहा कि इस संरचना के माध्यम से दिपांश आने देशवासियों को घरो में रहने का संदेश देना चाहता है और सोशल डिस्टेंसिंग तथा माॅस्क लगाने के लिए प्रेरित करना चाहता है। यहां बता दे कि रमेश सेठी मूल रूप से रूड़की हरिद्वार के रहने वाले है और फिलहाल दिल्ली के मयूर विहार में रह रहे है। उनका बेटा बाल भवन स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है।





More Stories
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया
सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
एनआई एक्ट मामले में सुनवाई से फरार घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार