द्वारका जेल बेल टीम ने पकड़ा एक सक्रिय स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जेल बेल टीम ने पकड़ा एक सक्रिय स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला पुलिस द्वारका की जेल बेल सैल टीम ने एक सक्रिय स्नेचर व वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटर साईकिल व एक स्नैच किया हुआ मोबाईल फोन बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में चार मामले हल हुए है जबकि पहले भी आरोपी 10 आपराधिक मामलों में शामिल होना बताया जा रहा है और बिंदापुर थाने बीसी भी है।
पुलिस के अनुसार जेल बेल टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुरी-बिंदापुर मार्ग पर सहयोग विहार में एक अपराधी व वाहनचोर चोरी की मोटरसाईकिल पर अपने दोस्त से मिलने आ रहा है। सूचना मिलते ही एसीपी जोगेन्द्र जून के मार्ग निर्देशन में जेल बेल सैल के एसआई मनजीत, एएसआई सुरेन्द्र, महेश व सिपाही विनित को बदमाश को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने सूचना के आधार पर राजापुरी-बिंदापुर मार्ग पर अपना जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी वहां आया पुलिस ने उसे दबौच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से एक स्नैच किया हुआ मोबाईल फोन बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ में बताया कि आरोपी कलमा उर्फ कलाम हुसैन पुत्र सलीम उर्फ सलीम हुसैन निवासी सहयोग विहार उत्तमनगर दिल्ली का रहने वाला है। वह बिंदापुर थाने का बीसी भी है और उस पर पहले से ही 10 चोरी, लूट व वाहन चोरी के मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से चार मामले हल हुए है जिनमें उसकी संलिप्तता पाई गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox