नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका में लगातार बढ़ रहे फोन स्नेचिंग व चोरी के मामलों पर द्वारका साइबर सैल ने तेजी से कार्यवाही करते हुए जिले में विभिन्न क्षेत्रों से सर्विलांस के माध्यम से तीन चोरी के मोबाईल फोन बरामद किये हैं। इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका में बढ़ती फोन स्नेचिंग की वारदातों पर लगाम लगाने और स्नेच व चोरी हो चुके मोबाईल फोनो के बरामद करने के लिए द्वारका साईबर टीम लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एसआई अरविंद व एसआई महेन्द्र ने सर्विलांस के माध्यम से चोरी के तीन मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी संजय पुत्र बैयजूनाथ निवासी जयविहार नजफगढ़ से उत्तमनगर से स्नेच हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी प्रवीण पुत्र महताब निवासी एसआरएस पीरागढ़ी दिल्ली से भी उत्तमनगर से स्नेच हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। । इसी तरह पुलिस ने तीसरे आरोपी अखिलेश पुत्र चंदरभान निवासी महावीर एंक्लेव दिल्ली से डाबड़ी थाने से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उन चोरों का पता लगा सकें जिनसे ये फोन लिये गये हैं या स्नेच किये गये हैं।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात