मांगे पूरी नही होने तक पिछे नही हटेंगे किसान-विरेन्द्र डागर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मांगे पूरी नही होने तक पिछे नही हटेंगे किसान-विरेन्द्र डागर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तीन दिन से आंदोलनरत हरियाणा व पंजाब के किसानों के समर्थन में उतरे भारतीय किसान यूनियन दिल्ली के अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने कहा कि मांगे पूरी नही होने तक देश का किसान पिछे नही हटेगा। उन्होने दिल्ली के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वो घरों से निकले और अपने हकों के लिए संघर्ष करें तभी दिल्ली के किसानों को उनका हक मिल सकेगा।


टिकरी बार्डर पर संर्घषरत किसानों के लिए भारतीय किसान यूनियन दिल्ली के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर, राज सिंह डागर व मुकेश डागर के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों से आये किसानों के लिए चिकित्सा सुविधा से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम कर रहे है। इस अवसर पर अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार व पीएम नरेन्द्र मोदी को किसानों की मांगे माननी चाहिए। उन्होने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और अगर अन्नदाता के साथ ही देश में अन्याय होगा तो हम बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यही समय है किसानों को अपनी ताकत दिखानी चाहिए इसके लिए उन्हे सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार किसानों को बांटने का काम कर रही है। लेकिन किसान बंटेंगे नही बल्कि अपनी मांगों के लिए डटे रहेंगे। उन्होने आम आदमी से भी किसानों का समर्थन देने की अपील की। बता दें कि आज भी टिकरी बार्डर पर किसान डटे रहे और उन्होने यहीं रहकर अपना संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। करीब 500 किसान तीसरे दिन भी टिकरी बार्डर पर धरने पर बैठे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox