
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना से जंग में मरीजो को जिन अस्पतालों में कोरोना से ईलाज के लिए लाया जा रहा है अब वो संस्थान भी कोरोना की चपेट में आ गये है। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। और सरकार अस्पतालों व नर्सिंग होमों को सेनेटाईज करने के आदेश दे दिये है।
बता दें कि दिल्ली के एम्स में एक नर्स और उसका पौने दो साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित है। दोनों ही एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। नर्स के घर में पहले ही एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुका है, जिससे संपर्क में आने के कारण दोनों पॉजीटिव हुए हैं। हालांकि एम्स प्रबंधन ने देर रात इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नर्स की पहली जांच निगेटिव आई थी। लक्षण दिखने पर दोबारा जांच हुई तो वह संक्रमित पाई गईं। इसके अलावा पौने दो साल के बच्चे भी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले एम्स के फिजियोलॉजी विभाग का एक रेजीडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो चुका है। अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे छोटा मरीज दो वर्षीय बच्चा है, जोकि अपनी गर्भवती मां के साथ लोकनायक अस्पताल में भर्ती है। बच्चे की मां दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में बतौर नर्स कार्यरत है। बीते मार्च में महिला कुछ काम की वजह से अस्पताल गई थी। वह लगातार छुट्टी पर चल रही थी, लेकिन अस्पताल से लौटने के कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वहीं दिल्ली के दरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। यहां पिछले दिनों में कई कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव भी आई है। लगातार मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को बंद कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। इसी नर्सिंग होम के एक कर्मचारी की मौत बीते दिनों आरएमएल अस्पताल में हुई थी। वह कोरोना संक्रमण से ग्रस्त था। फिलहाल अस्पतालों व नर्सिंग होमो को लेकर सरकार सुरक्षा मोड में आ गई है और कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नये उपाय कर रही है।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता