नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के संकट के बीच भारत दुनिया का सबसे बड़ा मददगार बनकर सामने आया है। जिसे देखते हुए दुनिया के अधिकतर देश भारत की तरफ मदद की झोली फैलाये खड़े है हालांकि अभी तक कोरोना संकट में भारत दुनिया के 55 देशों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की आपूर्ति कर रहा है। माना जा रहा है कि कोरोना से लड़ने में इस दवा का अहम योगदान है। इस लिस्ट में अमेरिका रूस, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे सुपर पावर देश भी शामिल हैं।
भारत जिन 55 देशों को इस बेहद अहम दवा की सप्लाई कर रहा है उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस रूस के साथ ही अफगानिस्तान शामिल है। इसके साथ ही श्रीलंका, म्यांमार, ओमान, साउथ अफ्रीका, यूएई, युगांडा, इजिप्ट, जमैका, सेनेगल, इक्वाडोर, उरूग्वे और नीदरलैंड जैसे देश भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अच्छी खबर यह है कि मलेरियारोधी दवा ‘हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन’ का इस्तेमाल कोरोना की वैक्सीन के तौर पर किए जाने के संकेत मिले हैं। इसे कोरोना के इलाज में अहम माना जा रहा है। भारत ने यह दवा अमेरिका के साथ-साथ इस्राइल भी भिजवाई है जिसके बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर इस मदद के लिए शुक्रिया कहा है।
भारत ‘हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन’ का दुनियाभर में सबसे बड़ा निर्माता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत व पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा था कि अमेरिका इस मदद को कभी नहीं भूलेगा।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा