नजफगढ़ में निगम पार्को की सुधरेगी सेहत, निगम जोन चेयरमैन सुमन डागर ने दिये निर्देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में निगम पार्को की सुधरेगी सेहत, निगम जोन चेयरमैन सुमन डागर ने दिये निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संकट के दौरान बंद पड़े निगम पार्कों की अब जल्द ही सेहत सुधरेगी। इसके लिए नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सुमन डागर ने एक विस्तृत योजना बना ली है और बागवानी से जुड़े जितने भी कर्मचारी अभी तक कोविड-19 में अपनी सेवायें दे रहे थे उन्हे अब पार्कों की सेहत सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सुमन डागर ने बताया कि काफी समय से पार्क बंद पड़े हुए है जिसकारण वहां लगे पेड़-पौधे भी काफी खराब स्थिति में चले गये होंगे। और पार्कों में लगे जिम व सड़कें भी खराब होने का खतरा बना हुआ है जिसे देखते हुए निगम प्रशासन ने पार्कों की हरियाली को बनाये रखने की योजना पर काम करने का मन बना लिया है। उन्होने कहा कि वैसे भी अनलाॅक डाउन तीन में काफी कुछ खुलने वाला है लेकिन फिर भी हम पार्कों की हरियाली को लेकर काफी चिंतित है और इसे बनाये रखने के लिए कुछ करना चाहते है। उन्होने कहा कि अभी तक हमारे पास स्टाफ की काफी कमी थी क्योंकि अधिकतर कर्मचारी व अधिकारी कोविड-19 में सेवारत थे। उन्होने बताया कि निगम कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी के साथ जनसेवा की जिम्मेदारी को निभाया है और अभी भी कालोनियों व गांवों में सेनेटाइजेशन का काम सुचारू रूप से कर रहे है। लोगों के बीच जाकर उन्हे जागरूक करना व मास्क तथा हाथ धोने के लिए कहना। लेकिन अब कर्मचारी निगम के पार्कों का भी ध्यान रखेंगे। लोगों के पार्कों में आने से पहले ही निगम उनके स्वागत के लिए पार्कों को पूरी तरह से तैयार कर लेगा ताकि लोग यहां से अपनी सेहत बनाकर जाये ना कि यहां से बिमारी लेकर जाये। इसके लिए पार्कों को सेनेटाइज किया जायेगा और पार्कों में लगे जिम के उपकरणों के साथ-साथ पार्कों पानी की व्यवस्था, हाथ धोने की व्यवस्था कराई जायेगी साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल भी बढ़ाई जायेगी। उनका मानना है कि निगम यह काम एक अगस्त का पूरा कर देगा ताकि लोग बिना किसी डर के पार्क में सैर कर सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox