
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लक्ष्मी बाजार क्षेत्र में पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ लक्ष्मी बाजार क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होने अभियान से प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।
सीएम कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लक्ष्मी बाजार क्षेत्र का दौरा किया, जहां नगर निगम लगातार तीन दिनों से पूर्वी लक्ष्मी बाजार मास्टर प्लान के अनुपालन में अवैध रूप से निर्मित भवनों को ध्वस्त कर रहा है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उन परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद अपील दायर की जाएगी जिसके कारण उच्च न्यायालय ने विध्वंस का आदेश दिया था। ताकि लोगों को उनके मकानों से वंचित होने से बचाया जा सके।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”