स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना की दस्तक से मची अफरा-तफरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना की दस्तक से मची अफरा-तफरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय भी अब कोरोना की चपेट में आ गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के ओएसडी के दफ्तर का एक गार्ड कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जिसकारण पूरे मंत्रलय में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने पूरे मंत्रला के अधिकारियों को क्वारंटाइन कर दिया। साथ ही ओएसडी का कार्यालय पूरी तरह से सील कर दिया गया है और गार्ड को ईलाज के लिए भेज दिया गया है।
                                          जानकारी के अनुसार उक्त गार्ड नई दिल्ली एम्स में स्थित स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी दफ्तर में तैनात था। फिलहाल वह किन-किन लोगों से मिला था? यह सामने नहीं आया है, पर एम्स के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए काम शुरू कर दिया गया है। संबंधित ओएसडी को क्वारंटीन कराने के साथ ही उनके एम्स स्थित ऑफिस को भी बंद कर दिया गया है। यहा बता दें कि दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा था कि देश कोरोना को लेकर चिंता की बात नही है। कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन अब कोरोना ने खुद उनके मंत्रालय में ही दस्तक दे दी है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कुछ नही कहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox