कोरोना की जंग जीतकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री पंहुचे कार्यालय, संभाला काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना की जंग जीतकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री पंहुचे कार्यालय, संभाला काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-दुनिया/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना से जंग जीतने के बाद एक सप्ताह ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने सोमवार को अपने ऑफिस पंहुचे और पहले की तरह फिर से कामकाज संभाल लिया। ब्रिटेन की मीडिया के अनुसार, कोरोना से संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती हो गये थे और उन्हे पूर्ण ईलाज के बाद 12 अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद वह सोमवार को अपने ऑफिस 10, डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे और प्रधानमंत्री का कामकाज संभाला।
                                              उनकी गैरमौजूदगी में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब उनकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीते हफ्ते ही ब्रिटेन के एक अखबार ने दावा किया था कि बोरिस जल्दी ही काम पर लौट सकते हैं। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा था कि फिलहाल जॉनसन के ऑफिस आने की तारीख तय नहीं है। श्री हैनकाॅक ने मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ‘मैंने जॉनसन से बात की है। वह खुश हैं और निश्चित तौर पर उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लेकिन वह काम पर कब लौटेंगे, यह उनका और डॉक्टरों का मामला है।’ प्रधानमंत्री बोरिस जानसन को कोरोना वायरस की महामारी से ठीक होने के बाद 12 अप्रैल को सेंट थॉमस अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल से निकलने के बाद जॉनसन दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन में चले गए थे। क्वारंटीन का वक्त पूरा होने के बाद जॉनसन ने अपने हेल्थ एडवाइजर्स से अस्पताल जाने को लेकर फीडबैक भी लिया था, जिसके बाद वह सोमवार को फिर से पीएम पद का कामकाज संभालने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है और देश को इस त्रासदी से बचाने के लिए अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहते है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox