
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-दुनिया/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूरी दुनिया में तेजी से फैलती महामारी कोरोना वायरस के हर दिन नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। एक हालिया शोध में पता चला है कि कोरोना वायरस का बुरा असर इंसान की स्किन पर भी पड़ता है। स्पेन के कुछ डर्मटालॉजिस्ट का कहना है कि उन्होंने कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों की त्वचा में कई असामान्य लक्षण देखे हैं, हालांकि स्किन पर नजर आने वाले ऐसे निशानों से एसिम्प्टोमैटिक मरीजों की पहचान हो सकती है।
स्पेनिश डर्मटालॉजिस्ट ने बताया कि त्वचा पर नजर आने वाली इस गंभीर बीमारी से एसिम्पटोमैटिक (न दिखाई देने वाले लक्षण) मरीजों की पहचान की जा सकती है. स्पेन में यह रिसर्च कोरोना संक्रमितों के अलावा दो हफ्तों से त्वचा संबंधी समस्या झेल रहे लोगों पर हुआ है।

1. ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मटोलॉजी में प्रकाशित इस शोध में एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के शिकार 19 प्रतिशत लोगों के हाथ और पैरों पर छाले दिखाई दिए हैं। इसके अलावा भी त्वचा पर कई अलग-अलग तरह के दाग-धब्बे देखे गए हैं।
2. हाथ और पैरों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में इस तरह के छाले हो सकते हैं. 9 प्रतिशत ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां हाथ और पैरों के अलावा शरीर के ऊपरी हिस्से में छाले या दाने मिले हैं। खून से भरे ये छाले धीरे-धीरे बड़े हो सकते हैं।
3. कुछ मामलों में शरीर पर लाल रंग के धब्बे या पित्त जैसे निशान भी देखे गए हैं। कोरोना संक्रमितों के 19 प्रतिशत मामलों में शरीर पर लाल, गुलाबी या सफेद रंग के धब्बे देखे गए हैं।
4. कोरोना मरीजों के लगभग 47 फीसदी मरीजों में मैक्युलोपैपुल्स की समस्या देखी गई है. इसमें शरीर की चमड़ी पर गहरे लाल रंग के निशाने आने लगते हैं। त्वचा पर नजर आने वाली यह समस्या श्पाइरियासिस रोसीश् जैसे गंभीर रोग की तरह दिखाई देती है।
5. शरीर पर नजर आने वाले इस तरह के छाले या धब्बे त्वचा पर उस जगह नजर आते हैं। जहां रक्त वाहिकाओं का संचरण खराब होता है. इसकी वजह से रोगी की त्वचा का रंग गहरा लाल या नीला हो जाता है।





More Stories
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल