पैनिक के नाम पर नजफगढ़ में छिपाये जा रहे कोरोना के आंकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैनिक के नाम पर नजफगढ़ में छिपाये जा रहे कोरोना के आंकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यह बात तो जगजाहिर हो ही चुकी है कि दिल्ली सरकार कोरोना के मरीजों की असली संख्या को लेकर बाजीगरी दिखा रही है। हालांकि अभी दो दिन पहले ही दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना मरीजों के आंकड़े को लेकर हो रही सरकार की तौहीन पर सफाई पेश करते हुए यह ठीकरा अस्पतालों के सिर फोड़ने की कोशिश की थी लेकिन अभी सरकार इस मामले में पाक साफ नही दिख रही है। नजफगढ़ में पैनिक के नाम पर प्रशासन कोरोना मरीजों के आंकड़े छिपाने में लगा है। फिर भी सरकार इस पर कोई कदम नही उठा रही है।
             रविवार को नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने एक साक्षात्कार में कहा कि नजफगढ़ में चार कंटेंमेंट जोन अभी भी है जिसमें गोपाल नगर में तीन व हीरा पार्क में एक कंटेंमेंट जोन है। हालांकि जब इन जोनो में कोरोनाा मरीजों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखें हुए है। लेकिन हम सरकार आदेश व क्षेत्र में पैनिक फैलने की आशंका के चलते आंकड़ों का खुलासा नही कर सकते। फिर भी उन्होने बताया कि इसके अलावा कुछ बफर जोन भी है जिनमें सरकार पूरी तरह से नियंत्रण बनाये हुए है। उन्होने एक बात जरूर कही कि अब लोगों को अपना बचाव खुद करना होगा। क्योंकि यह वायरण अब एक तरह से कम्यूनिटी में घुस चुका है जिसका असर नजफगढ़ बाजार में भी देखने को मिला है। हालांकि नजफगढ़ के किस बाजार में कोरोना वायरस ने दस्तक दी है इस पर उन्होने साफ जवाब नही दिया। यहां बता दें कि नजफगढ़ की नंगली सकरावती, प्रेमनगर, राणा जी एंक्लेव, धर्मपुरा, रोशन पुरा व गोपालनगर में कोरोना के मरीज मिले थे। और इसके साथ लगते दीनपुर में तो पूरा गांव ही कंटेंमेंट जोन बना दिया गया था। नजफगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस से दो लोगों की जान भी गई है। फिर भी प्रशासन लोगों को सही जानकारी देने की बजाये पैनिक पर ही जोर दे रहा है। लोगों का कहना है कि अगर उन्हे क्षेत्र व वहां वायरस से पीड़ितों की संख्या का पता होगा तो उन्हे अपनी सुरक्षा करने में आसानी होगी। फिर भी प्रशासन व सरकार जनता से बहुत कुछ छिपाने की ही कोशिश कर रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox