दिल्ली में कल से खोल दिये जायेंगे सभी बार्डर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कल से खोल दिये जायेंगे सभी बार्डर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में अनलॉक-2 में क्या खुलेगा और क्या नहीं खुलेगा इसको लेकर सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आज रविवार को जानकारी दी है केजरीवाल ने कहा कि 8 जून से दिल्ली के बॉर्डर खोल दिए जाएंगे केजरीवाल ने कहा कि कल से दिल्ली में रेस्टोरेंट खोलें जाएंगे। हांलाकि, होटल और बैंक्वेट हॉल नहीं खोलेंगे। लेकिल 8 जून से दिल्ली में सभी धार्मिक स्थल भी खोले जाएंगे और 10 जून से शराब पर अतिरिक्त कर हटा दिया जायेगा।
                      केजरीवाल ने दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर कहा कि दिल्ली में 15 दिन में कोरोना के मामले डबल हो रहे हैं केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में मौजूद दिल्ली सरकार के सरकारी हॉस्पिटल और प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले होंगे दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है। वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल जैसे एम्स, सफरदरजंग और राम मनोहर लोहिया में सभी लोगों का इलाज हो सकेगा, जैसा अब तक होता भी आया है। केजरीवाल ने कहा कि ये फैसला डॉ. महेश वर्मा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है केजरीवाल के मुताबिक, कमिटी ने कहा है कि दिल्ली को जून के अंत तक 15 हजार कोविड बेड चाहिए होंगे। फिलहाल दिल्ली के पास 9 हजार बेड हैं और अगर हॉस्पिटल सबके लिए खोल दिए तो ये 9 हजार तीन दिन में भर जाएंगे। वही उन्होने दिल्ली में शराब फिर से सस्ती करने की भी घोषणा की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox