
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैसे तो कोरोना को लेकर वैज्ञानिक तरह-तरह के लक्षण व पहचान उजागर कर रहे है लेकिन एक शोध में सामने आया कि यदि किसी व्यक्ति को गंध के महसूस न होने और स्वाद का पता न चल पा रहा हो तो उसे सावधान हो जाना चाहिए और तुरंत क्वारंटीन ले लेना चाहिए। ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण को शुरुआती चरण में ही काबू किया जा सकता है।
डब्ल्यूएचओ के एक शोध के अनुसार अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 204 मरीजों का सर्वेक्षण किया। इसमें उन्होंने पाया कि 55 प्रतिशत मरीज ऐसे थे जिनमें स्वाद को लेकर असमर्थता थी। जबकि, लगभग 41 प्रतिशत ऐसे थे जिनमें गंध को सूंघने में असमर्थता के लक्षण पाए गए। सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे थे कि किसी व्यक्ति के लगातार सूंघने और स्वाद की क्षमता घटना संक्रमण की संभावना हो सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि स्वाद या गंध के महसूस न होने जैसी समस्या होने पर कोविड की पहचान कर पहले चरण पर ही उसका निदान किया जा सकता है।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई