अब गायों की एंटीबॉडी से बनेगी कोरोना की दवा, जल्द होगा ट्रायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब गायों की एंटीबॉडी से बनेगी कोरोना की दवा, जल्द होगा ट्रायल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की दवाई की खोज में जुटे हुए हैं। कुछ देशों के वैज्ञानिकों ने दावा भी किया है कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन बना ली है। लेकिन अमेरिका अब एक अनोखा प्रयोग कर रहा है जिसमें गायों की मदद से वैक्सीन बनाने का काम शुरू किया गया है। अमेरिका के दक्षिण डकोटा की कंपनी सब बायोथेरेप्यूटिक्स का दावा है कि गायों की एंटीबाॅडी से बनी दवा कोरोना पर कारगर तरीके से काम करेगी। जिसका इंसानों पर ट्रायल जुलाई में शुरू कर दिया जायेगा।
कंपनी का दावा है कि गाय में किसी इंसान की तुलना में दोगुना या अधिक मात्रा और ज्यादा विविधता वाले एंटीबॉडी तैयार होते हैं। लिहाजा शोध में इंसानों की प्रतिरक्षी कोशिका गायों में जेनेटिकली इंजीनियरिंग द्वारा प्रत्यारोपित की जाएगी। जिससे कोविड-19 से लड़ने के लिए गाय में एंटीबॉडी तैयार होगी। जिससे एसएबी-185 नामक दवा का निर्माण किया जाएगा। कोविड-19 के लिए इसका प्रभाव जांचने के लिए कंपनी ने पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय में इम्यूनोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विलियम क्लिस्ट्रा के साथ मिलकर काम किया है। सबसे पहले गायों की त्वचा से कोशिकाएं लेकर जानवरों के एंटीबॉडी बनाने में भूमिका निभाने वाले जीन को हटाया गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कृत्रिम मानव जीन को प्रवेश कराया, जो कि मनुष्य के लिए एंटीबॉडी का उत्पादन करता था। इन कोशिकाओं के डीएनए को गाय के अंडे में डाला जाता है जिसे पूर्व में सूचित किया जाता है, जिससे कि सैकड़ों गाय मानव प्रतिरक्षा प्रणाली का उत्पादन कर सकें।
गायों की रक्त में बड़ी मात्रा में एंटीबॉडी का उत्पादन होता है यह मनुष्य की तुलना में प्रति मिलीलीटर दो गुना है। साथ ही वे एंटीबॉडी के विभिन्न प्रकारों का उत्पादन करती हैं। सिओक्स फाल्स स्थित सैफ बायोथेरेप्यूटिक्स ने जेनेटिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करते हुए मनुष्य की कोशिकाओं को गायों में प्रत्यारोपित किया। इसके बदले में गाय कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण करती है, जिससे सब-150 सी दवा बनाई जाएगी। इस दवा का उपयोग वायरस से संक्रमित रोगियों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से उपचार के रूप में किया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox