राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर कांग्रेस सतर्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर कांग्रेस सतर्क

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुजरात/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुजरात में राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर कांग्रेस सतर्क हो गई है। पार्टी को शंका है कि इस चुनाव के दौरान उसके विधायक टूट सकते हैं जिसे देखते हुए कांग्रेस अपने विधायकों को टूटने से बचाने में जुटी है। इसके लिए पार्टी ने गुजरात कांग्रेस के कई विधायकों को राजस्थान भेजना शुरू कर दिया है।
                       बता दें कि गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में राजस्थान के एक रिसॉर्ट में कांग्रेस ने अपने विधायकों को छिपा दिया है। गुजरात के कुछ कांग्रेस विधायकों को शनिवार को राजस्थान भेजा गया। इसी समय, कई विधायक जुजरात-राजस्थान सीमा पर दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, उन्हें आबू रोड पर वाइल्डवाइंड्स रिजॉर्ट में ठहराया गया था। हालांकि, कांग्रेस दावा कर रही है कि कोई भी विधायक पार्टी से नहीं टूटेगा। इस संबंध में कांग्रेस विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि जो विधायक कांग्रेस को धोखा देना चाहते थे, वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को माफ नहीं किया जाएगा, उन्होंने जनादेश का अपमान किया है।
                       यहां यह भी बता दें कि राज्यसभा की 18 सीटों पर 19 जून को मतदान होना है, जिसमें गुजरात की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं, कांग्रेस के आठ विधायकों ने यहां चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है। बाकी विधायकों को पार्टी ने पार्टी में भेज दिया है। साथ ही बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का भी आरोप लगाया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox