अक्तुबर में ठंड ने तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अक्तुबर में ठंड ने तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में अक्तूबर में न्यूनतम तापमान ने 26 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीते 26 वर्ष में अक्तूबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
इससे पहले वर्ष 1994 में 31 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। आसमान में बादल नहीं होने के कारण इस बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। अक्तूबर के समय में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 15 डिग्री से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है लेकिन इस बार अक्तूबर माह में इतना कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को अक्तूबर माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले दिल्ली में 31 अक्टूबर, 1994 को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 अक्तूबर 1937 का है। जब न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा कि आसमान में बादल नहीं हैं। बादल छाए रहने से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली किरणें वापस आती हैं इससे धरती गर्म हो जाती हैं। वहीं हवा में गति नहीं है, इसका असर भी न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox