शर्तों के साथ दिल्ली में बढ़ेगी दिनचर्या, कोरोना संग जीने का सीएम ने दिया संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शर्तों के साथ दिल्ली में बढ़ेगी दिनचर्या, कोरोना संग जीने का सीएम ने दिया संदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लाॅक डाउन के तीसरे चरण के साथ ही दिल्ली सरकार ने कुछ छूट देने के भी ऐलान किये है। हालांकि दिल्ली में रोजाना कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे है फिर दिल्ली में छूट की सीमा क्या होगी इस पर लोग काफी चर्चा भी कर रहे है। लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पूर्ण बंद के साथ नही चल सकते। लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने कुछ शर्तों के साथ दिल्ली में दिनचर्या बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होने कहा कि दिल्ली को दौबारा खोलने का समय आ गया है और दिल्ली वासियों को अब कोरोना के साथ जीने के लिए तैयार रहना होगा। उनकी इस बात का तात्पर्य यह है कि हमे कोरोना के संग उससे बचने के उपायों को अपना कर अपना काम करना होगा।
                                         उन्होने अपने संदेश में कहा कि दिल्ली कोरोना की वजह से पहले ही काफी नुकसान झेल चुकी है। ऐसा ना हो की हम कोरोना से लड़ले लेकिन आर्थिक स्थिति से ना निपट पायें जिसे देखते हुए हमे तीसरे लाॅक डाउन में कुछ राहत के कदम उठाने होंगे ताकि हम कोरोना से लड़ाई के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बने रहे। उन्होने दिल्ली को दौबारा खोलने की बात पर कहा कि दिल्ली में पहले की तरह किरयाणा, दूध व दवाईयों की जरूरी सामान की दूकानों के साथ गैर जरूरी सामान की छोटी दूकाने भी खोलने की इजाजत दी गई है। जो बड़े बाजारों में नही होगी। वहीं निजी कार्यालयों को 30 प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्यालय खोलने व लाॅक डाउन के नियमों का पालन करने के साथ इजाजत दी गई है। साथ ही साफ्टवेयर मैन्यूफेक्चरिंग व ई-काॅमर्स को भी शर्तों के साथ काम करने की मिली छूट मिली है बशर्ते दोनो क्षेत्रों में सिर्फ जरूरी सामान की सप्लाई को लेकर ही काम होगा। वहीं उन्होने कहा कि पहले की तरह होटल्स, माल्स, पब्स व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। उन्होने कहा कि ये गतिविधियां सिर्फ ग्रीन जोनस में ही होगी। कंटेंमैंट जोन में कोई गतिविधि नही होगी। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार रेड जोन को छोड़कर बाकि क्षेत्रों में आड-ईवन के तहत आर्थिक गतिविधियां जारी की जा सकती है। तो सरकार इस आशय के साथ दिल्ली को दौबारा खोल रही है ताकि लोग अपनी दिनचर्या फिर शुरू कर सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox