सीएम अरविंद केजरीवाल,1 करोड़ लोगों को कॉल व मैसेज से करेंगे जागरूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम अरविंद केजरीवाल,1 करोड़ लोगों को कॉल व मैसेज से करेंगे जागरूक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर के एक करोड़ लोगों को कॉल और मैसेज करके जागरूक करेंगे। इसके अलावा मीडिया, रेडियो, टीवी, आउटडोर होर्डिंग व ऑनलाइन संचार माध्यमों से लोगों को कोरोना से बचने का संदेश देंगे। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री बेहद चिंतित हैं। उनका मानना है कि कुछ लोगों की लापरवाही और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में उन्होंने जनता को जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत अब वह विभिन्न माध्यमों से दिल्लीवासियों को सीधा संदेश देंगे।
मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी चिंता ये है कि कोरोना की लड़ाई में जिस तरह से दिल्ली की दो करोड़ जनता ने उनका साथ दिया। उससे देश दुनिया में दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। ऐसे में एक चूक से पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इससे दिल्ली वाले कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति जागरूक हो सकेंगे। इस तरह देंगे संदेश ‘ मैं आपका भाई हूं, आपका बेटा हूं, आपने मुझे अपने परिवार का हिस्सा माना है। मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार में कोई भी बीमार हो। कोरोना बहुत गंदी बीमारी है। इसलिए आज आप से कुछ मांग रहा हूं। कसम खाओ कि जब भी घर से बाहर निकलोगे, मास्क पहन के निकलोगे, शारीरिक दूरी का पालन करोगे।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox