सिविल डिफेंस कर्मी की पिटाई का मामला गर्माया, जिला प्रशासन व दिल्ली पुलिस हुई आमने-सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिविल डिफेंस कर्मी की पिटाई का मामला गर्माया, जिला प्रशासन व दिल्ली पुलिस हुई आमने-सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोमवार को नजफगढ़ थाने में ले जाकर एक सिविल डिफेंस कर्मी की बिना वजह पुलिस द्वारा पिटाई करने का मामला अब गर्माने लगा है। एसडीएम नजफगढ़ विनय कौशिक ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नजफगढ़ थाना पुलिस के सिपाही के खिलाफ कार्यवाही हेतू डीएम दक्षिण-पश्चिम को लिखित शिकायत दी है।
यहां बता दें कि सोमवार को नजफगढ़ के दिल्ली गेट इलाके में जब सिविल डिफेंस की टीम कोविड-19 के तहत सुरक्षा कारणों की जांच कर रही थी तब अजय मेडिकल स्टोर पर एक कर्मी द्वारा मास्क नही लगाये जाने पर सिविल डिफेंस के कर्मियों ने उसका कोविड चालान कर दिया था और उसे चालान भरने के लिए कहा गया था। लेकिन मेडिकल कर्मी ने चालान देने से मना करते हुए पीसीआर को काॅल कर दी। लेकिन पीसीआर तो नही आई पर थाने से एक उपेन्द्र नाम का सिपाही जरूर आया जिसने बगैर मामला पूछे ही सिविल डिफेंस कर्मियों को गालियां देनी शुरू कर दी। जब नोंकझोक बढ़ गई तो वह सिपाही सिविल डिफेंस के एक कर्मी को थाने पकड़ लाया और वहां उसकी पिटाई कर दी। जब मामले ने तूल पकड़ा तो सिविल डिफेंस कर्मी को पुलिस ने छोड़ दिया।
सिविल डिफेंस टीम 10, 11 व 12 ने इसकी शिकायत नजफगढ़ एसडीएम को दी और अपनी सुरक्षा की मांग की तथा पुलिस द्वारा किये गये दुव्र्यवहार के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की। एसडीएम विनय कौशिक ने सिविल डिफेंस कर्मियों की लिखित शिकायत डीएम जिला दक्षिण-पश्चिम को भेज कर पुलिस सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। अब देखना यह है कि इस मामले में डीएम कार्यालय डीसीपी द्वारका पर कितना दबाव बना पाता हैं और क्या दिल्ली पुलिस के सिपाही की मनमानी पर कोई कार्यवाही हो पाती है या नही। बताया यह भी जा रहा है कि उक्त सिपाही एसएचओ का चहेता है और नजफगढ़ बाजार की बीट देखता है। हालांकि एसएचओ सुनील कुमार व एसीपी जोगेन्द्र जून ने इस तरह के किसी भी मामले से इंकार किया है। उनका कहना है कि जब कोई मामला ही नही है तो किस पर कार्यवाही करें। हालांकि एसीपी ने बताया कि यदि कोई शिकायत आती है तो मामले पर कार्यवाही की जायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox